सरगुजा

खाद्य मंत्री का दौरा कार्यक्रम
04-Jul-2023 8:15 PM
खाद्य मंत्री का दौरा कार्यक्रम

अम्बिकापुर 4 जुलाई। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत 5 जुलाई को जिले में विभिन्न कार्यों में शामिल होंगे। श्री भगत पूर्वाह्न 11:30 बजे अम्बिकापुर से बतौली हेतु प्रस्थान करेंगे और वहां हायर सेकेण्डरी स्कूल बतौली में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। अपराह्न 12:30 बजे जोन बूथ, सेक्टर प्रभारियों एवं राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। तथा जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। अपराह्न 2:30 बजे बतौली से विधायक भवन सीतापुर के लिए प्रस्थान करेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे अपराह्न 4 बजे विधायक भवन सीतापुर से बौरीपारा अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


अन्य पोस्ट