सरगुजा
अंबिकापुर, 2 जलाई। एनएसयूआई ने अंबिकापुर के कृषि महाविद्यालय में महाविद्यालय कमिटी गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल, प्रदेश महासचिव जिला प्रभारी अख्तर अली के अनुशंसा पर कृषि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मानदास बंजारे ने सरगुजा जिला राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र अंबिकापुर सरगुजा में नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी में पीयूष पांडेय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, पूजा साहू महासचिव, हेमंत पोर्ते, ईशा दीवान, सचिव, गजेंद्र गोदारा, सुमित गौतम सह सचिव, आदित्य यादव, मोतीराम ध्रुव को नियुक्त किया गया है। साथ ही पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि एनएसयूआई संगठन के नीति रीतियों के अनुरूप छात्र हित में कार्य करेंगे। साथ ही महाविद्यालय के उन्नति प्रगति में अपनी योगदान करेंगे एवं अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।