सरगुजा

जूनाडीह बंधा मजार शरीफ में सालाना उर्स कव्वाली
16-Jun-2023 7:41 PM
जूनाडीह बंधा मजार शरीफ में सालाना उर्स कव्वाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
लखनपुर,16 जून।
जूनाडीह बंधा मजार शरीफ में सालाना उर्स कव्वाली हुआ। बाहर व आस-पास  से आए हुए लोगों के द्वारा  कव्वाली का लुत्फ  उठाया गया।

हजरत जामासाह रहमतुल्लाह अलेह. के दरगाह में सालाना उर्स शरीफ कव्वाली का प्रोग्राम रखा गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने फीता काटकर कव्वाली का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में लाल अजीत प्रताप सिंहदेव व उर्स कमेटी के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंहदेव शामिल रहे। 

सभी अतिथियों का स्वागत उर्स कमेटी कमेटी के संरक्षक व मेंबरों के द्वारा बैच लगाकर साफा पहनाकर किया गया।

14 जून को लखनपुर नगर पंचायत जामा मस्जिद से संदल चादर पोशी के साथ रैली निकाली गई थी,जो पैलेस रोड बस स्टैंड थाना होते हुए बंधा मजार शरीफ में जाकर समापन हुआ। मजार शरीफ में रात 9 बजे मिलाद शरीफ का भी प्रोग्राम किया गया, वहीं 15 जून को मशहूर कव्वाल असलम मुकर्रम साबरी व कव्वाला शिबा परवीन के द्वारा रात भर कव्वाली का शानदार मुकाबला प्रोग्राम किया गया। 

बाहर व आस-पास  से आए हुए लोगों के द्वारा  कव्वाली का लुत्फ  उठाया गया व हजरत जामासाह बाबा के दरगाह में चादर चढ़ाकर सिरनी फातहा कराई गई व  देश में अमन व चैन की दुआएं भी मांगी गई।


अन्य पोस्ट