सरगुजा

सूरजपुर की सोनार उत्थान समाज महिला जिला-ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत
15-May-2023 4:04 PM
सूरजपुर की सोनार उत्थान समाज महिला  जिला-ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 15 मई।
सूरजपुर जिले के मंगल भवन में शनिवार को सोनार उत्थान समाज के ब्लॉक अध्यक्ष महिला जिला अध्यक्ष को मनोनीत किए जाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में परशुराम सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता नथुनी सोनी ने की।

बैठक में उपस्थित समाज के वरिष्ठ महिला एवं युवा सभी  सदस्यों ने सर्वसम्मति से महिला जिला अध्यक्ष संजू सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा सोनी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष रीता सोनी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष संजू सोनी को मनोनीत किए जाने की मांग की। 

इस मनोनयन की अनुशंसा कंचन सोनी सूरजपुर जिला अध्यक्ष रामलाल सोनी,सूरजपुर युवा जिला अध्यक्ष ने सरगुजा संभाग प्रभारी परशुराम सोनी एवं शिवराम सोनी संभाग अध्यक्ष से कि इन्हें मनोनीत किए जाने की मांग की। संभाग प्रभारी संभाग अध्यक्ष ने उन्हें मान्यता प्रदान की एवं हार्दिक बधाई दी।

कार्यक्रम में नंदिनी सोनी को कक्षा 10वीं  में 91.3 प्रतिशत अंक प्राप्त करनेपर मुख्य अतिथि परशुराम सोनी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रामलाल सोनी रविकांत सोनी ने किया।


अन्य पोस्ट