सरगुजा
सौम्या ने 10वीं में 94.83 फीसदी अंक किए हासिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,12 मई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। रामानुजगंज के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का परिणाम बेहतर रहा है।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र विष्णु गुप्ता ने 95.02 अंक हासिल करते हुए जिले में टॉप किया है, वहीं 10वीं की छात्रा सौम्या पाण्डेय ने 94.83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉपर बनी हैं।
प्राचार्य हरिओम गुप्ता सहित नगर वासियों ने विष्णु गुप्ता और सौम्या पाण्डेय को बधाई दी है। दोनों छात्र छात्राएं महज़ कुछ अंकों के लिए छत्तीसगढ़ टॉप टेन की लिस्ट में जगह बनाने से चूक गए।
रामानुजगंज स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा सौम्या पाण्डेय ने 10वीं में 94.83 प्रतिशत हासिल किया है।रितेश पाण्डेय की पुत्री सौम्या पाण्डेय को कुल 600 में 569 अंक मिले हैं।बलरामपुर रामानुजगंज जिले में सर्वाधिक अंक हासिल करते हुए जिले की टॉपर बनी हैं. सौम्य पाण्डेय ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों और माता पिता को दिया है।
12वीं बोर्ड परीक्षा में रामानुजगंज स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र विष्णु गुप्ता ने 95.02 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए बलरामपुर रामानुजगंज जिले में टॉप किया है. विष्णु गुप्ता कॉमर्स विषय के छात्र हैं,इसका श्रेय उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों को दिया है। छात्र विष्णु गुप्ता ने पूरी मेहनत जरूर की लेकिन महज़ दो अंकों के लिए छत्तीसगढ़ टॉप टेन की लिस्ट में जगह बनाने से चूक गए।
बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाते हुए विद्यालय अपने माता -पिता सहित शहर को गौरवान्वित करते हुए नाम रोशन किया है. स्कूल के प्राचार्य हरिओम गुप्ता ने बधाई दी है। 12वीं का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है. आत्मानंद स्कूल के 9 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हालांकि छत्तीसगढ़ टॉप टेन लिस्ट में जगह बनाने से चूक गए अगले वर्ष इससे भी ज्यादा बेहतर परिणाम मिलेंगे।