सरगुजा

शराब घोटाला : भाजपा का धरना-प्रदर्शन
11-May-2023 8:23 PM
शराब घोटाला : भाजपा का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 11 मई।
शराब घोटाले को लेकर अंबिकापुर नगर के कलेक्ट्रेट स्टेट बैंक शाखा के सामने सरगुजा भाजपा ने एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह शामिल हुईं। इसके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भरत सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, आलोक दुबे, कैलाश मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपाई मौजूद थे।सभी ने शराब घोटाले को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।


अन्य पोस्ट