सरगुजा

तहसीलदार ने किया गुड़ फैक्ट्री को सील
19-Apr-2023 8:00 PM
तहसीलदार ने किया गुड़ फैक्ट्री को सील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बतौली,19 अप्रैल।
बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत बिलासपुर में पिछले 8 वर्षों से संचालित गुड फैक्ट्री को तहसीलदार आईसी यादव ने आज पूरे दलबल के साथ जाकर सील कर दिया।

जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से गुड़ फैक्ट्री के बारे में कई प्रकार के बातें सामने आ रही थी, जिसमें नाबालिग बच्चियों को वहां के कर्मचारी अपहरण करने की, नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराने की बात सामने आ रही थी। 

पिछले दिनों एक नाबालिग बच्चे की काम करने के दौरान गुड के कड़ाही में गिर जाने से वह बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गया था। कई बात सामने आने के बाद एहतियातन राजस्व विभाग ने तहसीलदार आईसी यादव के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर आज सील कर दिया।

विगत दिनों नाबालिग बच्चों से काम कराने की बात जानकारी आने के बाद और काम करने के दौरान गर्म कड़ाही में एक नाबालिग बच्चे की गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो जाने की घटना के बाद ग्रामवासियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने गुण फैक्ट्री के बारे में कार्रवाई करने का निवेदन प्रशासन से किया था। उसी तारतम्य में आज तहसीलदार बतौली आईसी यादव ने सील कर दिया।
 
आई सी यादव तहसीलदार बतौली ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से संचालित गुड़ फैक्ट्री अवैध रूप से काम कर रही थी। गुड़ फैक्टरी के संचालक के ऊपर पिछले कई दिनों से कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे,आज जब जांच किया गया तो पाया गया कि बगैर अनुमति और व्यावसायिक  डायवर्शन के उक्त भूमि पर फैक्ट्री होना पाया गया । एक एकड़ पर गुड़ फैक्ट्री स्थापित था, जिसे सील कर दिया गया है आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट