सरगुजा

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सुंदरपुर में किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
16-Apr-2023 8:14 PM
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सुंदरपुर में किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर 16 अप्रैल।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा ग्राम पंचायत सुंदरपुर में पिछले दिनों स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अस्वस्थ ग्राम वासियों का उपचार किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित भाजपा जिला प्रभारी ज्योति  नंद दुबे ने कहा कि अपने स्वास्थ्य के प्रति लोग जागरूक हो तथा सभी को समुचित इलाज उपलब्ध हो सके इस दिशा में भाजपा तथा मोदी सरकार संकल्पित है, जन सेवा के ऐसे कार्यों को भाजपा सदैव आगे बढ़ाते रहेगी।

इस अवसर पर सरगुजा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह, अखिलेश सोनी, हरपाल भामरा, डॉ अनिल सिंह, डॉ आनंद सोनी, ग्रामीण मंडल के सह प्रभारी वीरेंद्र बघेल, कृष्ण कुमार शर्मा, विवेक सिंह, सर्वेश तिवारी, संजय राजवाड़े, सागर विश्वकर्मा एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट