सरगुजा

गांधी स्टेडियम में टैलेंट सर्च प्रोग्राम कल
12-Apr-2023 2:34 PM
गांधी स्टेडियम में  टैलेंट सर्च प्रोग्राम कल

अंबिकापुर, 12 अप्रैल। सरगुजा जिले के आसपास के खिलाडिय़ों की प्रतिभा खोजने के लिए सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव के सहयोग से पांच साल बाद पुन: टैलेंट सर्च प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव, दिल्ली पब्लिक स्कूल, युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव एवं सर्वज्ञ राव बास्केटबॉल एकेड़मी के विशेष सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

इंटरनेशनल बास्केटबॉल कोच के. राजेश्वर राव एवं कोच कालव राधा राव इनके द्वारा चयनित कि खिलाडिय़ों को एडवांस ट्रेनिंग दिया जाएगा। एवं खिलाडिय़ों के रहने की व्यवस्था दिल्ली पब्लिक स्कूल, युगांतर पब्लिक स्कूल राजनंदगांव किया जाएगा।राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि 13 अप्रैल को बास्केटबॉल कराओ गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में टैलेंट सर्च प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा।जब से यह प्रोग्राम शुरू किया है इसमें अधिक से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया है और 13 अप्रैल को भी आसपास के ग्रामीण अंचलों से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। अभी तक 80 खिलाडिय़ों ने पंजीयन कराया है।


अन्य पोस्ट