सरगुजा
चोरी की 2 बाइक के साथ एक गिरफ्तार
09-Apr-2023 10:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सीतापुर,9 अप्रैल। पुलिस ने 2 बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बन्दना निवासी नागेश्वर पैकरा बाइक बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। उक्त व्यक्ति पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में चालान किया जा चुका है।
पुलिस टीम ने संदेही की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ की। वाहन के सम्बन्ध मे कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर मैनपाट महोत्सव के दौरान बाइक चोरी करना स्वीकार किया गया एवं एक अन्य दोपहिया वाहन थाना क्षेत्र से चोरी कर घर में रखना बताया। आरोपी की निशानदेही पर एक बाइक आरोपी के घर से बरामद किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे