सरगुजा

पूर्व विधायक रविशंकर त्रिपाठी की याद में श्रद्धांजलि सभा आज
08-Apr-2023 8:39 PM
पूर्व विधायक रविशंकर त्रिपाठी की याद में श्रद्धांजलि सभा आज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 8 अप्रैल। भटगांव के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व.  रवि शंकर त्रिपाठी की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अजीरमा स्थित वृद्धा आश्रम में आयोजित की गई है। रविशंकर त्रिपाठी सेवा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे अजीरमा स्थित वृद्धाश्रम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है, जहां बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें भोजन कराया जाएगा। इसके अलावा वहीं पास स्थित अनाथालय में भी बच्चों को भोजन एवं जरूरत की सामग्री दी जाएगी।


अन्य पोस्ट