सरगुजा

नाबालिग से गैंगरेप, तीन नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार
03-Apr-2023 8:16 PM
नाबालिग से गैंगरेप, तीन नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सीतापुर, 3 अप्रैल।
थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है, जहां सीतापुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों फरार आरोपियों को पकड़ लिया है। 

दरसअल, सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 31 मार्च की रात को नाबालिग पीडि़ता  शादी में गई हुई थी, वह शादी से रात को अपने घर लौट रही थी, उसी दौरान लौटते समय आकाश नामक युवक के साथ तीन नाबालिग बालकों ने जबरन उसके साथ गैंगरेप किया, जिसकी जानकारी 2 अप्रैल को परिवार वालों ने सीतापुर थाने में दी।
 
इधर, सीतापुर पुलिस ने तत्काल उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल पकडऩे के लिए उनके घरों पर दबिश दी गई, लेकिन वह घर से फरार थे। जिस पर पुलिस टीम बनाकर रात को खोजबीन करते हुए पास के गांव से ही आरोपियों को पकडऩे में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है तो वहीं 3 नाबालिग लडक़ों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जाएगा।


अन्य पोस्ट