सरगुजा

राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
10-Feb-2023 7:21 PM
राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव को कांग्रेसियों ने  दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 10 फरवरी। राजमाता स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की तृतीय पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में श्रद्धांजलि दी गई। 

ज्ञात हो कि तीन वर्ष पूर्व 10 फरवरी 2020 को उनका निधन गुडगांव में मेदांता अस्पताल में हो गया था। अविभाजित मध्यप्रदेश में वे अर्जुन सिंह मंत्रिमंडल में  वित्त, मध्यम सिंचाई, आवास और पर्यावरण मंत्रालयों की मंत्री रही थीं। 

आज उनकी तृतीय पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने राजीव भवन में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि देकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। सभा के दौरान राजपरिवार से जुड़े गोविंद शर्मा ने राजमाता का जीवन परिचय दिया। 

उन्होंने बताया कि मंत्रीमण्डल में रहते हुए राजमाता के प्रयास से उस समय स्माल फार्मर, डवलपमेंट अथारटी के अन्तर्गत अविभाजित सरगुजा को 4 अनुभागों में बांटकर किसानों के विकास के प्रयास किये गये। तब सरगुजा में उनके प्रयासों से अविभाजित मध्यप्रदेश में सर्वाधिक खाद आबंटन होता था। तब प्राथमिकता के आधार पर सरगुजा के पहुॅंचविहीन क्षेत्रों के सडक़ मार्गों पर बड़ी संख्या में  पुल-पुलिया का निर्माण किया गया था। 

राजमाता को याद करते हुए औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण  पाठक ने कहा कि राजमाता ने सरगुजा में कांग्रेस को मजबूत आधार दिया था। वो सरगुजा के जन-जन में बेहद लोकप्रिय थी। अपने मंत्रित्व काल में उन्होंने सरगुजा को ढेरो सौगातें दी हैं। राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा के उपरांत महामाया मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। 

श्रद्धांजलि सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु  सिंह, महापौर डॉ. अजय तिर्की, पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, जिला  कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा एवं विनय शर्मा, मो. इस्लाम, सैयद अख्तर हुसैन, मुनेश्वर राजवाडे, मदन जायसवाल, प्रमोद चौधरी,  आशीष वर्मा, नरेन्द्र विश्वकर्मा, अनिमेष सिन्हा, शकीला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

महिला कांग्रेस ने बांटे नवजात शिशुओं के कपड़े एवं कंबल 
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष(शहरी सीमा सोनी के नेतृत्व में चिकित्सा  महाविद्यालय के मातृशिशु विभाग में नवजात शिशुओं को नये वस्त्र दिये गये। अस्पताल में मौजूद मरीजों के परिजनो को कंबल  वितरण भी किया गया। 

इस दौरान गीता प्रजापति, निर्मला केहरी, हीरो बडा, चित्रा मिश्रा, पूर्णिमा  सिंह, सरला राय, सुषमा चंद्राकर,  गीता टोप्पो, नुजहत फातमा, फौजिया नाज, गीता श्रीवास्तव, मालती सिंह,  उषा शर्मा,  शालिनी नंदा,  हमीदा आदि कार्यकर्ता मौजूद थीं।


अन्य पोस्ट