सरगुजा

नम आंखों से शहीद मेजर नीलेश सिंह को दी अंतिम विदाई
09-Feb-2023 7:46 PM
नम आंखों से शहीद मेजर नीलेश सिंह को दी अंतिम विदाई

अम्बिकापुर, 9 फरवरी। शहीद मेजर नीलेश अमर रहे के नारों के गूँज के साथ मेजर नीलेश सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गया।

स्थानीय अम्बिकापुर के शंकरघाट मुक्तिधाम में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सेना के जवानों ने स्व. नीलेश की माता नीलम सिंह को शहीद पुत्र की देह पर लिपटा राष्ट्रध्वज समर्पित किया। सभी ने नीलेश सिंह को नम आँखों के साथ अंतिम विदाई दी। 

अंतिम विदाई में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन पुलिस के अधिकारी, परिवारजन सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट