सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,13 जनवरी।स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मानते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय आह्वान पर भाजयुमो सरगुजा द्वारा यंग इन्डिया रन का आयोजन किया गया जिसमे प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सरगुजा संभाग के प्रभारी संजय श्रीवास्तव सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह आज के कार्यक्रम के प्रभारी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र देवांगन एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के उपस्थिति में किया गया।
यंग इन्डिया रन कार्यक्रम के अन्तर्गत मल्टी परपज स्कूल से दौड़ की शुरुवात कर महामाया चौक होते हुए घड़ी चौक पर समापन किया गया इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में युवा वर्ग के लडक़ों एवं लड़कियों ने प्रतिभाग लिया। दौड़ की शुरुवात बास्केट बाल इन्टर नेशनल खिलाड़ी प्रज्ञा मिश्रा, स्पीड बाल इन्टर नेशनल खिलाड़ी विक्की मलाकर एवं ड्रॉप रो बाल इन्टर नेशनल खिलाड़ी प्रियंका पैकरा ने हरी झंडी दिखाकर किया7 दौड़ ख़त्म होने के पश्चात् घड़ी चौक में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर प्रतिभागियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम शुरु किया गया जिसमे प्रथम पुरुस्कार मनोज कुमार को 3100 रु प्रमाण पत्र एवं शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया द्वितीय पुरुस्कार कृष्णा मराबी को 2100 रु एवं तृतीय पुरुस्कार सन्तोष कुमार को 1100 रु से सम्मानित किया गया एवं लडक़ी वर्ग में प्रथम पुरुस्कार प्रिया, द्वितीय पुरुस्कार संजना सिंह एवं तृतीय पुरुस्कार प्रियंका मिंज को दिया गया।भाजयुमो सरगुजा द्वारा सभी प्रतिभागीओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव वर्मा एवं अंशुल श्रीवास्तव ने किया।


