सरगुजा
भाजयुमो ने कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका
14-Oct-2022 9:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर,14 अक्टूबर। भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल अंबिकापुर द्वारा भाजयुमो प्रदेश आह्वान पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर की उपस्थिति में कांग्रेस सरकार का अंबिकापुर संगम चौक में पुतला दहन कर विरोध जताया।
युवा मोर्चा ने कहा कि व्याप्त लचर कानून व्यवस्था,जघन्य अपराध, दिनदहाड़े चाकू से हत्या,छोटी सी बात पर गोली मार कर हत्या, नाबालिग से सामूहिक बलात्कार कर हत्या, इस बात को दर्शाता है कि इन समस्त घटनाक्रम में कांग्रेस सरकार की मौन सहमति है। चार वर्षों के इस सरकार में प्रदेश की जनता अपराध अपराधियों और अपराध को संरक्षण देने वाली इस सरकार से त्रस्त है, आक्रोशित है व परेशान है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


