सरगुजा

किसान विरोधी रवैया अपना रही है राज्य सरकार-श्याम बिहारी
11-Jul-2022 7:51 PM
किसान विरोधी रवैया अपना रही है राज्य सरकार-श्याम बिहारी

भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी की बैठक, प्रदेश में होगी ट्रैक्टर रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,11 जुलाई।
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक 10 जुलाई को अंबिकापुर में संपन्न हुई, जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला प्रभारी शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया, तत्पश्चात बैठक में संगठनात्मक चर्चा करते हुए सभी जिला प्रभारियों से विगत 3 माह में हुए कार्यों का ब्यौरा लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार किसान विरोधी रवैया अपना रही है। भाजपा किसान मोर्चा ऐसे किसान विरोधी सरकार के खिलाफ जल्द ही सडक़ की लड़ाई लड़ेगी। किसान मोर्चा द्वारा आगामी दिसंबर में पूरे प्रदेश भर में ट्रैक्टर रैली की जाएगी तथा किसान मोर्चा के पदाधिकारी गांव-गांव तक जाकर किसानों से लगातार चर्चा करेंगे।

केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं से किसानों को अवगत कराएंगे। किसान मोर्चा का पंचायत संयोजक गठन करने का निर्णय लिए गया। बैठक का संचालन किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री द्वारिकेश पांडे ने किया एवं आभार सोशल मीडिया सह प्रभारी आकाश गुप्ता ने किया।

बैठक में भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, भारत सिंह सिसोदिया, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, गौरीशंकर श्रीवास, चंदन साहू ,मनोज शर्मा, प्रदेश मंत्री पवन साहू ,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, गोमती द्विवेदी, राहुल टिकरिका, राकेश तिवारी , मंगलू राम नुरेटी, विधानंद मिश्रा, अनिल तिवारी, जन्मेजय मिश्रा, मनोज कंसारी अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट