सरगुजा
उत्तर छत्तीसगढ़ में 15 जून तक पहुंचने की उम्मीद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,29 मई। दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार सामान्य तिथि से 3 दिन पहले केरल में पहुंच गया है, वहां झमाझम बारिश हो रही है। उत्तर छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून सामान्य तिथि से 3 दिन पहले 15 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। आमतौर पर उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून 17 से 20 जून तक पहुंचता है, पर इस बार केरल में 3 दिन पहले मानसून पहुंचने के कारण यहां भी मानसून 3 दिन पहले दस्तक देगी।
मौसम जानकार एम एम भट्ट ने बताया कि केरल में आम तौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून 1 जून को पहुंचता है पर इस बार 3 दिन पहले 29 जून को पहुंचा है, कोई मौसमी व्यवधान उत्पन्न नहीं होता है और स्थिति ऐसे ही सामान्य रहा तो उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा में 15 जून तक मानसून दस्तक देगी। सामान्य रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ में 17 से 20 जून के बीच मानसून पहुंचता है पर इस बार जल्दी पहुंचने की उम्मीद है।
मानसून के पिछले वर्षों में केरल पहुंचने की तिथियां
वर्ष 2013 - 01 जून, वर्ष 2014 - 06 जून, वर्ष 2015 - 05 जून, वर्ष 2016 - 08 जून, वर्ष 2017 - 30 मई
वर्ष 2018 - 29 मई, वर्ष 2019 - 08 जून, वर्ष 2020 - 01 जून, वर्ष 2021 - 03 जून, वर्ष 2022 - 29 मई।