सरगुजा

अभाविप नवीन नगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन
07-Sep-2021 5:24 PM
अभाविप नवीन नगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजपुर, 7 सितंबर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री मनीष पुनाचा बलरामपुर के नगरी मंत्री मंगलम पाण्डे तथा रामानुजगंज के नगर मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश तिवारी की उपस्थिति में आयोजित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक में नवीन नगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश तिवारी एवं उपस्थित सदस्य की सर्वसम्मति से आर्यन कुशवाहा को नगर मंत्री मनोनीत किये जाने की घोषणा की गई। बैठक में घोषित नवीन कार्यकारिणी में सहमंत्री प्रियांशु सिंह, आयुष जायसवाल एवं रजत सोनी, कोश प्रमुख हर्ष अग्रवाल, कार्यालय मंत्री उत्कर्ष गुप्ता, एसएफएस प्रमुख ऋषभ सोनी, एसएफडी प्रमुख मानस गुप्ता, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख गोलू ठाकुर, कीड़ा प्रमुख तन्मय गुप्ता, सोशल मीडिया प्रमुख वासु शंकर यादव, जनजातीय प्रमुख कार्तिक भगत, छात्रावास प्रमुख अजित तिवारी, विद्यालय प्रमुख आयुष दुबे एवं कार्यकारिणी सदस्य विवेक मिंज को मनोनित किये जाने की घोषणा की।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विशुद्ध रूप से विद्यार्थियों का संगठन है। नगरीय क्षेत्र के समस्त विद्यालय व महाविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं का निराकरण नगरीय इकाई के पदाधिकारी सदस्यों द्वारा की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जतायी कि विद्यार्थियों के समस्याओं का निराकरण करने के लिए संगठन लगातार प्रयास करता है और आगे भी करता रहेगा।
 


अन्य पोस्ट