सूरजपुर

नपं भटगांव के अधिकारी-कर्मी प्रतिदिन वार्डों का भ्रमण कर समस्याओं का कर रहे निराकरण
25-Jul-2021 10:27 PM
नपं भटगांव के अधिकारी-कर्मी प्रतिदिन वार्डों का भ्रमण कर समस्याओं का कर रहे निराकरण

भटगांव, 25 जुलाई। सूरजपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार नगर पंचायत भटगांव के अधिकारी कर्मचारी प्रतिदिन वार्डों का भ्रमण कर समस्याओं का समाधान एवं सफाई कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। निकाय कर्मचारी वार्डों में पेयजल, स्वच्छता राशनकार्ड व पेंशन से संबंधित कार्यों का वार्ड पार्षद के सहयोग से निराकरण कर रहे हैं।

निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रवीण कुमार उपाध्याय ने बताया कि निकाय के कर्मचारी प्रतिदिन वार्डों का भ्रमण कर कार्यों को गति प्रदान करेंगे। संयुक्त दल जिसमें जनप्रतिनिधि व कर्मचारी वार्ड में समस्या का यथा उचित निवारण कर रहे हैं।अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि वार्डों में समस्या होती है, जिसका समय से निराकरण किया जा रहा है।

वार्ड की स्वच्छता के संबंध में अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि सफाई कार्य प्रति दिवस किया जा रहा है। अध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि डोर टू डोर कलेक्शन करने वाली स्वच्छता दीदी को कचरा प्रदान करने और कोविड-19 हेतु निर्धारित गाइडलाइन का पालन किए जाने हेतु अपील किया गया। भ्रमण कार्यक्रम में निकाय से नीतीश गुप्ता उप अभियंता, प्रशांत आचार्य लेखापाल, प्रदीप कुशवाहा, गौतम कुमार, अविनाश सिंह,संजय सिंह व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट