सूरजपुर
बिश्रामपुर, 22 जून। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में महिला मोर्चा जिला स्तरीय ग्राम करवा में योग दिवस मनाया गया एवं सभी मंडलों में अपने-अपने स्तर पर मंडल अध्यक्ष ने भी योग दिवस मनाया।
लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि भारत योग के क्षेत्र में विश्व गुरु बन गया है और तब से लेकर पूरे विश्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है जो कि हम सभी को भारतीय होने पर गर्व महसूस होता है और योग निरंतर आधा से एक घंटे तक करना चाहिए क्योंकि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है।
इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री नूतन विश्वास, जिला मीडिया प्रभारी कुमारी रानू सिंह, धन कुंवर राजवाडे, सीता जायसवाल, गीतांजलि राजवाड़े, रीना दास, उषा गिरी, संतरा राजवाड़े सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


