सूरजपुर

लक्ष्मी सूरजपुर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व महबूल्ला अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष
12-Mar-2021 9:15 AM
लक्ष्मी सूरजपुर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व महबूल्ला अल्पसंख्यक मोर्चा   जिलाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 11 मार्च।
सूरजपुर जिले की भाजपा महिला मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। भाजपा द्वारा लगातार संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ में कार्यकर्ताओं को जवाबदारी सौंपते हुए अलग अलग पदों पर नियुक्तियां की जा रही है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में महिला मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति हो गई थी, लेकिन सूरजपुर जिले में दोनों मोर्चा के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति अटक गई थी।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत द्वारा सूरजपुर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के लिए जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी राजवाड़े के नाम की घोषणा कर दी गई। लक्ष्मी राजवाड़े वर्तमान में जिला पंचायत सूरजपुर की सदस्य हैं तथा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप भैयाथान के ऊर्जावान कार्यकर्ता महबूल्ला रजा की नियुक्ति की गई। श्री महबूल्ला लंबे समय से भटगांव विधानसभा सहित पूरे सूरजपुर जिले में सक्रिय रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट