सूरजपुर

ग्राम रोजगार सहायक संघ कलमबंद हड़ताल पर
30-Dec-2020 6:56 PM
 ग्राम रोजगार सहायक संघ कलमबंद हड़ताल पर

भैयाथान, 30 दिसंबर। विकाशखण्ड भैयाथान  में पंचायतों में काम-काज बंद कर ग्राम रोजगार सहायक संघ ने अपनी लंबित तीन सूत्री मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल का आगाज आज से सुरु कर दिया गया हैं। जिससे पंचायतों में संचालित सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित हो गया है।

एक ओर जहां हड़ताल का दौरा चल रहा सबसे पहले पटवारी फिर पंचायत सचिव और अब ग्राम रोजगार सहायक संघ ने भी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर   आज से जनपद कार्यालय के सामने पंडाल लगाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल सुरु कर दिया गया है।ग्राम रोजगार सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बलभद्र दास ने बताया कि ग्रेड पे निर्धारण सहित नियमितिकरण प्रदान सहित जिन ग्राम पंचायतों को नगर निगम अथवा नगर पंचायत में शामिल किया जा रहा है वहां के रोजगार सहायकों को सम्बंधित निकायों में शामिल किया जाए या अन्य रिक्त पंचायतो में सेवा पर रखा जाये इसके साथ ही ग्राम रोजगार सहायकों को सचिव पद पर वरीयता के आधार पर सीधी भर्ती किया जाए एवं ग्राम रोजगार सहायकों को सहायक सचिव घोषित करने को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल सुरु कर किया गया और जब तक हमारी मांगो को सरकार नही पूरा नही करती है तब तक हमलोगो का हड़ताल जारी रहेगा।

इस दौरान विनोद देवांगन, विनोद सोंपाकर, सुशील गुप्ता,उमेश गिरी,अम्बेलाल, विजय सिंह,ज्योति सिंह,जुकेन्द्र पैकरा सहित काफी संख्या में ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट