सूरजपुर
बिजली के खंभे हटाए बिना ही कर दी सीसी ढलाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 24 नवंबर। लोक निर्माण विभाग द्वारा उमापुर-पण्डरीपानी चौक से जयपुर मिडिल स्कूल (कोरिया बॉर्डर) तक 4 किलोमीटर सडक़ का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए शासन ने 369.93 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। अनुबंध क्रमांक 42 डी एल/2025-26 के तहत मेसर्स अनिल बिल्डकॉन बिलासपुर को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी अविनाश साहू ने आरोप लगाया कि सडक़ के बीच मौजूद चालू विद्युत खंभों को हटाए बिना ही उनके आसपास सीसी सडक़ की ढलाई कर दी गई है। इससे तकनीकी मानकों और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, जीएसबी कार्य के बाद सडक़ पर धूल उडऩे से ग्रामीण परेशान हैं। शिकायतों के बावजूद पानी का छिडक़ाव नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर भी नाराजगी जताई।
साहू ने सवाल उठाया कि संबंधित एसडीओ और उप अभियंता ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कब किया तथा विद्युत खंभों के बीच सडक़ निर्माण किस तकनीकी स्वीकृति के आधार पर कराया गया? उन्होंने जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से स्वतंत्र तकनीकी जांच दल गठित कर स्थल निरीक्षण कराने, निर्माण गुणवत्ता की जांच करने कहा।
तथा जांच पूरी होने तक नियमानुसार भुगतान रोकने की मांग की है। साथ ही दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।