सूरजपुर

बीएमएस के अरुण पाण्डेय बने जिला महामंत्री
24-Nov-2026 11:09 PM
बीएमएस के अरुण पाण्डेय बने जिला महामंत्री

सूरजपुर, 24 नवंबर। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के राष्ट्रीय सचिव  सुरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में बीएमएस कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला स्तरीय कमिटी का गठन किया गया।बैठक में शालिग्राम को जिला अध्यक्ष, अरुण पाण्डेय को जिला महामंत्री तथा आनंद प्रजापति जी को जिला कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके साथ ही 10 अन्य सदस्यों को भी जिला कमिटी में शामिल किया गया। इस प्रकार कुल 13 सदस्यीय जिला स्तरीय कमिटी का गठन किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मजदूरों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने के साथ भारतीय मजदूर संघ को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


अन्य पोस्ट