सूरजपुर

संघ का दीपोत्सव मिलन, पंच परिवर्तन का संदेश
12-Nov-2026 9:00 PM
संघ का दीपोत्सव मिलन, पंच परिवर्तन का संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 12 नवंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 11 नवंबर को श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, बिश्रामपुर में दीपोत्सव मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

 कार्यक्रम के प्रारंभ मंदिर के प्रांगण में 501 दीप जलाकर किया गया,उसके उपरांत प्रतिदिन की भांति मंदिर में हनुमान चालीसा, शिव रुद्राष्टकम, राम जी, हनुमान जी की आरती एवं स्तुति संपन्न हुई, तत्पश्चात प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर विभाग प्रचारक  नागेश नाथ योगी , सह विभाग संघचालक  ललितेश कुमार एवं विभाग, जिला के दायित्ववान स्वयंसेवक उपस्थित थे। सह विभाग संघचालक  ललितेश कुमार ने समस्त उपस्थित जनों के समक्ष पंच परिवर्तन का विषय रखा गया, जिसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी एवं नागरिक कर्तव्य बोध जन-जन आत्मसात करें और एक सुदृढ़, सशक्त भेदभाव रहित समाज हो ऐसा आग्रह किया।

लोगों ने इस दौरान दीपावली की शुभकामनाएं साझा करते हुए सुख, समृद्धि, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने दीपोत्सव की खुशियां मिलकर मनाईं।


अन्य पोस्ट