सूरजपुर

नारी शक्ति संवाद, प्रधानमंत्री का संबोधन सुना
06-Mar-2024 8:25 PM
नारी शक्ति संवाद, प्रधानमंत्री  का संबोधन सुना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जरही/भटगांव, 6 मार्च।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा द्वारा ‘‘नारी शक्ति संवाद’’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार प्रात: 11.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया गया। 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्व-सहायता समूह, एनजीओ और भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं से भी संवाद किए। 

इस दौरान भाजपा मंडल जरही अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, भाजपा मंडल महामंत्री अशोक गुप्ता, राकेश शुक्ला, महामंत्री समयलाल मिश्रा, चिंतावन राजवाड़े, सरिता गुप्ता, शशि सिंह,मीना श्रीवास्तव,विमला राजवाड़े,विनय तिवारी, कृपा प्रजापति,सीएमओ ओझा रामदेव रजक,बसंत सहित सैकड़ों की संख्या में महिला मोर्चा और भाजपा के कार्यकर्ता सहित जनता शामिल रहे।


अन्य पोस्ट