सूरजपुर

कांग्रेस से ही भारत का विकास संभव-कुमार सिंहदेव
16-Feb-2023 8:04 PM
कांग्रेस से ही भारत का विकास संभव-कुमार सिंहदेव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर,16 फरवरी।
कांग्रेस से ही भारत का विकास सम्भव है, भाईचारा जो सदियों से चला आ रहा है वह जिंदा है। सूरजपुर जिले में मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह के प्रतिनिधि कुमार सिंह देव ने उक्त बातें ग्रामीणों के समक्ष हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आयोजित आम सभा में कही। 

अभियान के तहत पदयात्रा प्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत श्यामनगर और सकलपुर पहुंची थी, जहां विकास कार्यों की सौगात भी दी गई।

कांग्रेस के पूरे भारत में चल रहा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान स्थानीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह के निर्देश पर कुमार सिंह देव के नेतृत्व में प्रतापपुर ब्लॉक के हर ग्राम पंचायत में पहुंच रहा है और पदयात्रा की जा रही है। आज यह यात्रा श्यामनगर और सकलपुर पहुंची जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से जनसम्पर्क कर कांग्रेस की विचारधारा और भाजपा की नफरत की राजनीति से अवगत कराया।

इस दौरान कुमार सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा एकता पर बल दिया है, चाहे वह विभिन्न धर्मों के बीच हो या विभिन्न वर्गों के बीच। हम भाजपा की बात करें तो इनकी सीख केवल नफरत की रही है जो केंद्र में बैठी उनकी सरकार में दिख रहा है। भाजपा सरकार के कारण देश मे अराजकता ,महंगाई, नफरत है।

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि विकट स्थिति से देश को बचाने हम सब एकजुट हों और केंद्र की भाजपा सरकार को सबक सिखाते हुए उखाड़ फेंके। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों और जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी के क्षेत्र में हमने  कीर्तिमान रचा है और देश में सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य देने वाला राज्य है।किसान सबसे ज्यादा खुशहाल हैं तो केवल छत्तीसगढ़ में क्योंकि चार सालों में उन्हें समृद्ध बनाने कई योजनाएं चलाई हैं।
 
स्वामी आत्मानंद स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति है,गोबर और गौमूत्र खरीद हमारी सरकार ने इतिहास रचा है,ऐसी बहुत से योजनाएं जो यहां की जनता के लिए है। हमारे विधायक और मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने पूरे ब्लॉक को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है।

इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं और मांगों से भी अवगत कराया जिनसे मंत्री को अवगत करा निराकारण का आश्वासन उनके प्रतिनिधि ने दिया। इस दौरान कई विकास कार्यों की सौगात दी गई, हैंडपंप उत्खनन, सामुदायिक भवन, खेल मैदान की घोषणा डॉ. प्रेमसाय की सहमति से की गई।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता,एसईसीएल में मंत्री प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह, जेान प्रभारी मनोज सिंह नगर पंचायत जरही में एल्डरमैन रामप्रवेश यादव, सेक्टर प्रभारी रामधन, मुन्ना सिंह, कमलेश राम,प्रतापसिंह, रामसुदंर, सोमार साय,लालू,आगर साय,बालेश्वर सिंह व अन्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट