सूरजपुर
शिवप्रसाद नगर रेलवे क्रॉसिंग गेट 2 दिन बंद
12-Nov-2022 7:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बिश्रामपुर, 12 नवंबर। स्थाई रेल पथ अनुरक्षण ओवरहालिंग का कार्य सुरक्षा एवं सुरक्षा के तहत शिवप्रसाद नगर सूरजपुर के मध्य स्थित फाटक में अनुरक्षण कार्य 13 एवं 14 नवंबर को किया जाएगा।
अनुरक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए रेलवे 13 नवंबर की रात्रि 10 से सुबह 14 नवंबर की सुबह 8 बजे तक रोड यातायात हेतु रेलवे फाटक को बंद रखेगा।
प्रतिवर्ष स्थाई रेल पथ द्वारा सभी गेट उपस्थित रेलवे के फाटक का अनुरक्षण, ओवरहालिंग का कार्य संपन्न कराया जाता है, जिसके तहत वहां स्थित सभी गेटों पर इस तरह कानून अनुरक्षण कार्य प्रतिवर्ष संचालित किया जाता है।
सूरजपुर रोड बसदेई मार्ग पर स्थित यह फाटक आमजन के उपयोग हेतु 14 नवंबर की सुबह 8 बजे फिर से खोल दिया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे