सूरजपुर

अधिवक्ता जितेंद्र-अवधेश नोटरी पब्लिक नियुक्त
04-Nov-2022 7:55 PM
अधिवक्ता जितेंद्र-अवधेश नोटरी पब्लिक नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर, 4 नवंबर।
प्रतापपुर निवासी अधिवक्ता जितेंद्र दुबे व अवधेश सिंह को छत्तीसगढ़ सरकार के अतिरिक्त सचिव विधि एवं विधायी अनिल कुमार पांडे द्वारा नोटरी पब्लिक नियुक्त किया गया है।

ज्ञात हो कि अधिवक्ता जितेंद्र दुबे व अवधेश सिंह पिछले दो दशक से  अपर जिला सत्र न्यायालय व व्यवहार न्यायालय  प्रतापपुर में प्रैक्टिस कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदेश जारी होने पर उनके साथी अधिवक्ताओं ने उनको बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।


अन्य पोस्ट