सूरजपुर

खण्ड स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ
31-Oct-2022 8:01 PM
खण्ड स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर, 31 अक्टूबर।
गेड़ी दौड़, फूगड़ी, भंवरा, कबड्डी, 100 मीटर दौड़ जैसी विभिन्न पारम्परिक खेलों के साथ खण्ड स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का सूरजपुर जिले के समस्त विकासखंडों में शुरू हो गया है। विकासखण्ड प्रतापपुर  के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में खण्ड स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन किया गया है।

 स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने महिला कबड्डी का टॉस कर विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का शुभारंभ किया। विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आयोजित की जायेगी। जिसमें विकासखंड प्रतापपुर के अलग-अलग जोन के खिलाड़ी भाग लेंगे।

इस दौरान महामाया शक्कर कारखाना के अध्यक्ष विद्यासागर सिंह जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव भजन मरावी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह टेकाम नगर अध्यक्ष कंचन सोनी पिछड़ा वर्ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नवीन जयसवाल  राजीव गांधी युवा मितान क्लब के विधानसभा संयोजक प्रियंकप्रियंकल  तिवारी मुमताज खान  बाबू दुबे सुरेश आयाम  एसडीएम दीपिका नेताम सीईओ मोहम्मद निजामुद्दीन बीईओ मुन्नू धुर्वे सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट