सूरजपुर
नपं अध्यक्ष ने गरीब बच्चों के साथ मनाई सहपरिवार दिवाली
27-Oct-2022 8:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर, 27 अक्टूबर। नगर पंचायत प्रतापपुर के अध्यक्ष कंचन सोनी सह परिवार गरीब बच्चों के साथ दिवाली मनाई। इतना ही नहीं, वहीं इन बच्चों को कपड़े, चप्पल, मिठाई, पटाखे भी बांटे।
नगर पंचायत अध्यक्ष के निवास पर सुबह ही मायापुर 1 कोडाकु पारा के बच्चे और महिलाएं पहुंची थीं। सभी को जलपान करा बच्चों को गरम कपड़े मिठाई पटाखे सहित अन्य सामान दिये, जिससे बच्चे बहुत खुश नजर आए।
गौरतलब है कि नगर अध्यक्ष सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं। हर समय लोगों की सहायता करते नजर आते हैं। अधिवक्ता कमलेश देवांगन भी सह परिवार शामिल होकर महिलाओं को साड़ी का वितरण किए। इस दौरान पत्रकार सोनू कश्यप, मनीष गुप्ता, डबल जायसवाल, इलियास सहित अन्य उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे