सूरजपुर

कॉलेज के रासेयो इकाई ने लिया साइकिल स्टैंड निर्माण का संकल्प
26-Oct-2022 2:52 PM
कॉलेज के रासेयो इकाई ने लिया साइकिल स्टैंड निर्माण का संकल्प

ओडग़ी, 26 अक्टूबर। कल शासकीय नवीन महाविद्यालय ओडग़ी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में साइकिल स्टैण्ड निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया, उक्त साइकिल स्टैण्ड का निर्माण 26 जनवरी 23 तक पूरा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार एवं अन्य साह. प्रध्यापक दिनेश, हरीश पात्रे, गंगा राम साहू,  सुखदेव सांडिल्य व  सीता ने साइकिल स्टैंड निर्माण कार्य में अपनी भागीदारी दी, साथ ही निर्माण कार्य में आवश्यक सहयोग देने समाजसेवी विभव सिंह गुर्जर व परमात्मा गुर्जर ने आश्वासन दिया। इस दौरान महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहीं।
 


अन्य पोस्ट