सूरजपुर

श्रेया का डीयू के एसआरसीसी में दाखिला
21-Oct-2022 8:37 PM
श्रेया का डीयू के एसआरसीसी में दाखिला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 21 अक्टूबर।
नगर की छात्रा श्रेया सिंह का दिल्ली यूनिवर्सिटी के ‘एसआरसीसी’ में दाखिला के लिए चयन किया गया है, जिससे परिजनों सहित नगरवासियों में हर्ष है।

जानकारी के  अनुसार शुरू से डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर की मेधावी छात्रा श्रेया सिंह आत्मजा वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंह विद्रोही  -राखी सिंह  10वीं 12वीं सीबीएसई बोर्ड में भी 97 अंकों के साथ विद्यालय में अव्वल रही हैं।

इस वर्ष दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला हेतु परीक्षा दी थी, जिसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के नंबर वन  श्री राम कॉलेज आरसीसी में दाखिला हेतु चयन किया गया है।

ज्ञात हो कि डीयू के ,‘एसआरसीसी’ नॉर्थ कैंपस का रुतबा भारतवर्ष में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में है। कॉमर्स और इकनॉमिक्स में इंटरनेशनल लेवल की एजुकेशन के लिए श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) का नाम अपने आप में ही महत्व रखता है जिसकी  किसी अन्य यूनिवर्सिटी से कोई  तुलना ही  नहीं है। बीकॉम ऑनर्स और इकनॉमिक्स ऑनर्स कोर्स के लिए यहां पूरे देश से स्टूडेंट्स  दाखिला के लिए लालायित रहते हैं। खासतौर पर दक्षिण भारत के स्टूडेंट्स के बीच तो यह सबसे पसंदीदा यूनिवर्सिटी है।


अन्य पोस्ट