सूरजपुर

रामानुजगंज में तिरंगा पदयात्रा कल
12-Aug-2022 7:21 PM
रामानुजगंज में तिरंगा पदयात्रा कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,12 अगस्त।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत रामानुजगंज ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगा पदयात्रा में शामिल होवे।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश भर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम से आमजनों को जोडऩे हेतु नगर पंचायत द्वारा तिरंगा पदयात्रा का आयोजन 13 अगस्त को दोपहर बाद 3.30 बजे से रामानुजगंज के गांधी मैदान से प्रारंभ होकर भारत माता चौक तक किया गया है।

नगर पंचायत सीएमओ के द्वारा सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधियों, नागरिक बंधुओं, सम्मानीय अधिकारीगण, कर्मचारी साथियों एवं मीडिया के साथियों सहित समस्त मातृ शक्ति, युवा शक्ति से विनम्र अनुरोध किया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित तिरंगा पदयात्रा में आप सभी भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


अन्य पोस्ट