सूरजपुर
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशियां
23-Jul-2022 8:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
प्रतापपुर, 23 जुलाई। एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने आतिशबाजी कर स्कूली बच्चों एवं कार्यकर्ताओं को लड्डू बांटकर खुशियां मनाई।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सूरजपुर लाल संतोष सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर अक्षय तिवारी,मंडल महामंत्री अवधेश पांडे, आजजा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष राजनाथ सिंह, महामंत्री राजू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री प्रफुल्ल गुप्ता,नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश तायल, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, विमल नेताम, प्रेम पैकरा, झुना राम पैकरा, रामदास सिंह एवं क्षेत्र से आए कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


