सूरजपुर
किसानों को ठग रही है राज्य सरकार-साहू
20-Mar-2022 7:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 20 मार्च। भाजपा किसान मोर्चा मंडल भटगांव की प्रथम कार्यसमिति की बैठक किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकरण साहू व भाजपा मंडल सुभाष राजवाड़े व किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ठाकुर राजवाड़े की उपस्थिति में खोपा पंचायत भवन में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष श्री साहू ने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए बताया कि कांग्रेस की सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से किसानों को ठगने का काम कर रही है। पिछले वर्ष 2020-21 का धान का बोनस अभी तक नहीं दे पाई है।
इस बैठक पर लाल संतोष सिंह, महामंत्री सुनील साहू जिला मंत्री अशोक सिंह, सतनारायण सिंह, सुरजन राजवाड़े, बलजिंदर सिंह, विजय राजवाड़े, राकेश यादव, विशाल सिंह देव, शैलेंद्र राजवाड़े व भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


