सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 26 फरवरी। सामुदायिक भवन डुमरिया में वन बूथ-टवेन्टी वन यूथ अभियान पर बुंदिया शक्ति केंद में युवा मोर्चा द्वारा बैठक आयोजन किया गया। जिसमे महामंत्री रमेश गुप्ता, भाजयुमो उपाध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारी अनूप जायसवाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र पाटले, सह प्रभारी मनोज गुप्ता, सह संयोजक संजय पाटले की उपस्थिति में बैठक की गई।
भाजयुमो उपाध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारी अनूप जायसवाल ने कहा कि बूथ पर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वन बूथ-टवेन्टी वन यूथ अभियान आरंभ किया गया है ताकि युवा मोर्चा का ग्रामीण स्तर पर विस्तार हो सके। वन बूथ-टवेन्टी वन यूथ कार्य आरंभ कर दिया गया है। जिसमें सभी युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि यह कार्य सप्ताह भर के भीतर पूरा करें।
इस दौरान मुख्य रूप से लाल साय पाटले, अवध लाल, गणेश यादव, संजू पाटले, नवीन यादव, नंद यादव, सोनू यादव, चंदन पाटले, आकाश कुमार, संदीप यादव, जवाहर सिंह, कुलदीप कुमार उपस्थित थे।


