सूरजपुर
प्रदेश कांग्रेस सचिव ने बांटे कंबल
04-Jan-2022 9:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भैयाथान, 4 जनवरी। ठंड व शीतलहर को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह ने जमड़ी, घोसा, पासल में जरूरतमंद ग्रामीणों को 500 कंबल का वितरण अपने हाथों से किया। कंबल पाकर बुजुर्गों व महिलाओं के चेहरे खिल उठे।
प्रदेश कांग्रेस सचिव अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि लगातार विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर जरूरतमंद बुजुर्गों व महिलाओं को इस भीषण ठंड से बचाने के लिए लगातार कंबल का वितरण कर रहा हूं। अब तक ग्राम पंचायत जमड़ी, घोसा, पासल, भैयाथान के 500 जरूरतमंद लोगों को वितरण कर चुका हूं। ठंड को देखते हुए आगे भी यह वितरण कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। इस दौरान सरपंच फुलबस सिंह, जमड़ी सरपंच कृष्णा सिंह, सचिव आनंद सिंह, दिलराम यादव, अमितेश तिवारी, विनय पावले सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


