सूरजपुर

ब्लॉक युवा कांग्रेस ओडग़ी में राजीव जयंती मनी
20-Aug-2021 8:15 PM
ब्लॉक युवा कांग्रेस ओडग़ी में राजीव जयंती मनी

ओडग़ी, 20 अगस्त।  प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार  एवं जिला युवा कांग्रेस के मार्ग दर्शन मे ब्लॉक युवा कांग्रेस ओडग़ी अध्यक्ष हिमेन्द्र गुर्जर के अगुवाई में ब्लॉक मुख्यालय के दूरस्थ ग्राम पंचायत लांजीत में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई तथा प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार क्षेत्र के पूर्व खिलाडिय़ों का श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया।

राजीव गांधी  के जयंती के अवसर पर उनके जीवनी पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेन्द्र प्रसाद गुर्जर ने प्रकाश डाला तथा ब्लॉक अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के जीवनी के बारे में बताते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के द्वारा चलाये जा रहे राजीव गांधी किसान न्याय योजना,गोधन न्याय योजना,खेतिहर मजदूर न्याय योजना पर उपस्थित समस्त कार्यकर्ता एंव  गणमान्य जनों से जानकारी साझा किया।


अन्य पोस्ट