सूरजपुर

संसद घेराव में शामिल हुए भटगांव के कांग्रेसी
07-Aug-2021 6:46 PM
संसद घेराव में शामिल हुए भटगांव के कांग्रेसी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 7 अगस्त।
युवा कांग्रेस के द्वारा लगातर बढ़ रही महंगाई, पेट्रोल डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि, किसान बिल, पेगासस जासूसी कांड के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ संसद घेराव में भटगांव विधानसभा के युवा कांग्रेसी शामिल हुए। 
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी की अगुवाई व सरगुजा संभाग के आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के नेतृत्व में संसद घेराव में भटगांव विधानसभा के शेकड़ो युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें सूरजपुर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जफ़ऱ हैदर, युवा कांग्रेस विधानसभा भटगांव अध्यक्ष राहुल जायसवाल, जिला महामंत्री प्रदीप राजवाड़े, सलका ब्लॉक अध्यक्ष विक्रांत पाण्डे, जिला महासचिव लवकेश गुर्जर, जिला महासचिव राहुल सिंह,नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष सूरज गुप्ता, जिला महासचिव कृष्णा राजवाड़े, विधानसभा उपाध्यक्ष लालजी राजवाड़े, विधानसभा महासचिव चंद्रभान राजवाड़े, ब्लाक अध्यक्ष ओडग़ी हिमेन्द्र गुर्जर,भैयाथान ब्लाक अध्यक्ष पार्थ सिंह,दिलीप जायसवाल, नितेश सिंह, अमित गुप्ता, दुर्गा पैकरा, हुलास राजवाड़े, मुनेश्वर राजवाड़े, महेश सिंह,विवेक दुबे, विकाश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। 
संसद घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
 


अन्य पोस्ट