सारंगढ़-बिलाईगढ़

महतारी वंदन योजना से नारियों का हो रहा उत्थान - वैजयंती लहरे
07-Jan-2026 7:13 PM
महतारी वंदन योजना से नारियों का हो रहा उत्थान - वैजयंती लहरे

सारंगढ़, 7 जनवरी। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैजयंती नंदू लहरे ने बताया कि - महिला सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू की गई है, जो प्रदेश में एक ऐतिहासिक पहल है। इससे 68 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। महिला हितग्राही स्वास्थ्य तथा दवाई पर व व्यवसाय एवं अन्य कार्यों के लिए स्वतंत्र एवं निर्णायक निर्णय ले रही हैं, जिससे उनके जीवन में आर्थिक सुधार हो रहा है। आदिवासी महिलाओं ने भी इसका फायदा उठाया है।

प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत महिलाओं की स्वास्थ्य का देखभाल की जा रही है। पोषण आहार, जिसमें बच्चों को मल्टीविटामिन पोषण आहार दिया जा रहा है, जिसके चलते बच्चों में कुपोषण में कमी आई है।

श्रीमती लहरे ने बताया कि महिलाओं की सुदृढ़ आर्थिक व्यवस्था के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी में महिलाओं की भर्ती की जा रही है। बच्चों के पोषण आहार के रेसिपी में बदलाव किया गया है, इसमें मीठा नमकीन और दलिया दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना से कई महिलाएं लाभान्वित हुई हैं।


अन्य पोस्ट