सारंगढ़-बिलाईगढ़
लिपिक संघ ने कलेक्टर कन्नौजे को दी नववर्ष की बधाई
02-Jan-2026 9:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सारंगढ़, 2 जनवरी। नव वर्ष के अवसर पर लिपिक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कलेक्टर चैंबर पहुंचकर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान संघ की ओर से कलेक्टर को पुष्प गुच्छ भेंट कर नव वर्ष की बधाई दी गई। लिपिक संघ के प्रतिनिधियों ने डॉ. कन्नौजे के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि - उनका प्रशासनिक दृष्टिकोण संवेदनशील, जनहितकारी एवं कर्मचारी हितैषी है। उनके नेतृत्व में जिले में सुशासन, पारदर्शिता और त्वरित निर्णय प्रक्रिया को मजबूती मिली है।
कलेक्टर कन्नौजे ने लिपिक संघ के इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी को नववर्ष की शुभकामना दी और आशा जताई कि आने वाले समय में सभी अधिकारी, कर्मचारी मिलकर जिले के विकास एवं जन सेवा के कार्यों को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


