सारंगढ़-बिलाईगढ़
झेरिया यादव समाज की बैठक कल
27-Dec-2025 9:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 दिसंबर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज की जिला स्तरीय बैठक रविवार को सारंगढ़ के यादव धर्म शाला में रखी गई है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के जिलाध्यक्ष फि़रू यादव ने बताया कि जिला स्तरीय सामाजिक समीक्षा बैठक प्रदेश के मीडिया प्रभारी धनेश यादव के मुख्य आतिथ्य में रखा गया है। इस बैठक में समस्त तहसील अध्यक्ष,क्षेत्रीय अध्यक्ष अपने टीम साथ बैठक में अनिवार्य रूप उपस्थित रहेंगे। सामाजिक संगठन में कई अहम मुद्दों में चर्चा की जाएगी।
जिला स्तरीय सामाजिक संगठन की पहली बार बैठक आयोजित की जा रही है। वहीं सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला सचिव श्रवण यादव ने सामाजिक पदाधिकारी को अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


