सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 नवंबर। बरमकेला अनुसूचित जाति- जनजाति,एवं अजाक्स के तत्वावधान में 76वां संविधान दिवस डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से सुभाष चौक तक संविधान रैली निकाल कर धूमधाम से मनाया गया।
बरमकेला जनपद पंचायत के सामने स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. विद्या किशोर चौहान ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डाला और संविधान की उद्देशिका का पाठन किया।
पुनीत राम चौहान ने कहा कि देश संविधान के बिना नहीं चल सकता। संविधान के बनाये हुए नियमों का पालन करना एक अच्छे नागरिक की पहचान है। पुष्पराज सिंह बरिहा ने बाबा साहेब के जीवन की संघर्ष को फोकस किया। गोपाल बाघे, नरेश खूंटे, रामकुमार सिदार ने भी सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन सुभाष चौहान ने किया। इस अवसर पर अंबेडकर मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान,विशिकेशन चौहान, विजय भारती, संकीर्तन नन्द,गनेशी चौहान, तिलकराम नायक, भागीरथी मलिक,संम्पत बरिहा,नरेश चौहान, देवराज दीपक,लक्ष्मी सिदार,रजनी एक्का,भुवन चौहान, रूपराम सिदार,संतोष चौहान, विश्वदेव भोय ,महजूद दीपक,धर्मेंद्र चौहान, बबन भारती, हिरवानी,किशोर नन्द,उपेंद्र बरिहा,सूरज मिरी,भरत राम भगत,संजय तिर्की,सहसराम नॉरंगे,शोभा राम रात्रे,गोवर्धन चौहान, झसकेतन नंद, समीप अनन्त के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


