सारंगढ़-बिलाईगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 7 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन और विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के तहत ग्राम पंचायत गेड़ापाली (भाजपा मंडल भटगांव) में विकास की एक और गाथा जुड़ गई। ग्राम में 10 लाख 40 हजार की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे सुभाष जालान, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष एवं डॉ. दिनेश जांगड़े, छाया विधायक व जिला पंचायत सदस्य, जिन्होंने संयुक्त रूप से भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमलता नेताम, भाजपा जिला मंत्री रेवती चंद्रा, मंडल महामंत्री श्यामलाल साहू, खेलन सिंह यादव, फूलचंद जायसवाल, नेता रामलाल साहू, रविंद्र सिंह बनाफर, बुद्धेश्वर पटेल, रामकृपाल पटेल, सेजेस स्कूल भटगांव अध्यक्ष सुरेश रघु, सोमेश बंजारे, उपाध्यक्ष नारायण साहू, सरपंच रेवती बाई साहू, निर्मल यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


