सारंगढ़-बिलाईगढ़

चेंबर पदाधिकारियों ने बंदियों संग मनाई दीपावली
22-Oct-2025 4:46 PM
चेंबर पदाधिकारियों ने बंदियों संग मनाई दीपावली

सारंगढ़, 22 अक्टूबर। दीपावली पर 19 अक्टूबर को छग चेंबर ऑफ कॉमर्स जिला इकाई सारंगढ़ के पदाधिकारियों ने उपजेल सारंगढ़ में कैदियों के बीच जाकर उनका मुंह मीठा कराया। साथ ही नाश्ते की व्यवस्था की। इस दौरान लगभग 200 बंदी भाइयों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष संजय पांडे , चेंबर के पदाधिकारीगण महेंद्र अग्रवाल, संगीत ठाकुर, घनश्याम बंसल अमित मलिक, विकास थवाईत, ईश्वर केशरवानी,  नत्थू केडिया, आनंद केसरवानी, प्रकाश चौधरी एवं अमरेश शर्मा की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट