सारंगढ़-बिलाईगढ़
सतीश यादव नियुक्त हुए छग गौ सेवा आयोग की समिति के सदस्य
17-Oct-2025 8:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सारंगढ़, 17 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग ने सारंगढ़ विकासखंड से सतीश यादव को विकासखंड स्तरीय समिति का सदस्य नियुक्त किया है।
सतीश यादव लंबे समय से गौ सेवा और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर सतीश यादव ने कहा कि गौ सेवा समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि गाय को किसी धर्म विशेष से जोडऩा उचित नहीं है, क्योंकि इसका महत्व हर मानव जीवन में है। गाय का दूध पोषण का स्रोत है, इसलिए यदि संभव हो तो हर परिवार को एक गाय पालने का प्रयास करे।
उन्होंने यह भी कहा कि गौपालन आज की आवश्यकता है और समाज को इसके लाभों के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने नागरिकों से गौ सेवा और गौ संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


