सारंगढ़-बिलाईगढ़

खेलभांठा मैदान में मेगा सफाई अभियान
11-Oct-2025 4:24 PM
खेलभांठा मैदान में मेगा सफाई अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 11 अक्टूबर। कलेक्टर एवं प्रशासक नपा परिषद सारंगढ़ डॉ. संजय कन्नौजे के आह्वान पर सुबह 6.30 बजे सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में मेगा सफाई अभियान शुरु किया गया। इसमें नपा परिषद के सफाई कर्मी, जपं सारंगढ़ के कार्यालय कर्मचारी व सफाई कर्मचारी, कलेक्ट्रेट के अधिकारीगण, रेडक्रॉस के सदस्य, पत्रकार गण, समाजसेवी शामिल हुए।

 

स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक कदम स्वच्छता की ओर में शामिल लोगों में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, सीईओ जिपं इंद्रजीत बर्मन, जिला खाद्य अधिकारी जीके कुर्रे, ईलोनिवि पीएल पैंकरा, खनीज अधिकारी बीएल पैंकरा, एसडीएम वर्षा बंसल सीईओ राधेश्याम नायक, रेडक्रॉस के जिला समन्वयक लिंगराज पटेल,  नोडल अधिकारी आयुर्वेद डॉ. यशवंत स्वर्णकार, स्थानीय नागरिक अमित तिवारी, घनश्याम बंसल, नंदकिशोर अग्रवाल, नत्थू केडिया, मीडिया से भरत अग्रवाल, यशवंत ठाकुर, गोल्डी नायक, गोविन्द बरेठ, संतोष चौहान, खम्हारडीह पंचायत सरपंच सचिव के साथ सरपंच गिरजा पटेल शामिल थे । 

    नगरपालिका परिषद सारंगढ़ की टीम में ज्ञान पुंज कुलमित्र सीएमओ , उप अभियंता उत्तम कंवर, दरोगा गोपाल यादव, सुपरवाइजर अनिल, वाहन चालक संजू यादव, रविन्द्र नामदेव, मोहन यादव, सफाई कर्मी रेवती, सावित्री, रमशिला, कमला, संध्या राकेश, संध्या, संतोषी, कौशल्या, सावन बाई, लीला सिदार, सुशील , सरोज, सीता, गीता, धनमती, लीला साहनी और कुंती, श्वेता, मुनिया, यामिनी चौहान, राधाकांत व, प्रकाश सोना, सत्यम व शिवम बकला, शिव बाघ, शंकर सागर आदि ने भरपूर मेहनत कर सफाई किया।


अन्य पोस्ट