सारंगढ़-बिलाईगढ़

भूपेश-सिंहदेव से मिले नायक
06-Sep-2025 8:02 PM
भूपेश-सिंहदेव से मिले नायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 सितंबर। विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक वनांचल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से मिलकर बिजली की समस्या, खंड वर्षा की समस्या, यूरिया डीएपी खाद की समस्या, आदि कई  समस्याओं के बारे में अवगत कराया। साथ ही साथ किसानों को बीजेपी सरकार में हो रही असुविधा और कांग्रेस में मिली सुविधा को भी अवगत कराया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कराने के लिए पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया एवं पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक चंद्राकर  का आभार व्यक्त किया, साथ ही साथ उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव  से मुलाकात कराने के लिए विधायक कविता प्राण लहरे  एवं बैगा साहब भी आभार व्यक्त किया।  इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक वनांचल के साथ, जान मोहम्मद खान, हेमलाल पटेल, मन्नू चौहान, सालिक पटेल, मुरली मिश्रा, सुखलाल निषाद आदि लोग मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट